विधायक ने हत्या के शिकार व्यक्तियों के परिजनों से की मुलाकात।

कृष्ण मोहन शर्मा, July 30, 2023

Views421

गुठनी

क्षेत्रीय विधायक सत्यदेव राम ने गुठनी प्रखंड क्षेत्र के भिन्न भिन्न गांवो का भ्रमण कर हत्या के शिकार व्यक्तियों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सहयोग करने का आश्वासन दिया। गुठनी के हरपुर गांव निवासी हत्या के शिकार सूरज राम के परिजनों से मुलाकात कर विधायक ने सांत्वना दिलाया और सहयोग करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने यूपी पुलिस द्वारा तीन दिन के अंदर घटना का उद्द्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लेने पर यूपी पुलिस की सराहना भी की।

ज्ञात हो कि गुठनी के हरपुर गांव निवासी अखिलेश्वर राम के पुत्र सूरज कुमार की हत्या यूपी के बनकटा क्षेत्र में गत 22 जुलाई को अपराधियों द्वारा कर दी गयी थी। इस मामले में यूपी पुलिस ने घटना का उद्द्भेदन करते हुये न केवल अपराधियों को पकड़ लिया गया बल्कि लूटी गई बाइक भी बरामद कर ली।

हरपुर गांव से पहले विधायक श्री राम गुठनी के टड़वा पश्चिम गांव निवासी हत्या के शिकार विसुन साहनी के परिजनों से मुलाकात की और विसुन साहनी के परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस की घटना में लापरवाही बरतने तथा आरोपितों को गिरफ्तार नही करने के संबंध में शिकायत की। पीड़ित परिजनों के शिकायत के बाद विधायक ने ग्रामीणों संग बैठक कर उनका मंतव्य लिया।

ग्रामीणों संग बैठक के बाद विधायक ने पीड़ित परिजन को आश्वत किया कि स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता की शिकायत वरीय अधिकारियों से करेंगे तथा उनके खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे। विधायक सत्यदेव राम के चिल्हमरवा गांव जाकर उस युवक के परिजन से भी मुलाकात किया जिसकी मौत काम करने के दौरान विदेशी धरती मलेशिया में गत 23 जून को हो गयी थी। चिल्हमरवा गांव निवासी राजकोकिल गोंड़ के पुत्र उमेश गोड़ की मलेशिया में गत 23 जून को कंपनी में काम करने के दौरान हो गयी थी। परिजनों ने विधायक को बताया कि मलेशिया के जिस कंपनी में उमेश काम करता था उस कंपनी या अन्य किसी भी सरकार व संस्था द्वारा कोई आर्थिक मुवावजा नही दिया गया है जिससे परिवार आर्थिक संकट में है। उमेश को विदेश भेजने के लिये कर्ज लिया गया था वह भी नही दिया जा सका है।

विधायक ने आश्वासन दिया कि हम इस विषय पर न्यायिक सलाह लेकर उचित करवाई करवाने की अनुशंसा करेंगे। इस मौके पर मुखिया नमिलाल मांझी,बीडीसी रविन्द्र पासवान,रामाजी साहनी,रामा जी यादव,जयराम यादव,विजय यादव,अंगद पटेल,शेषनाथ राम,अनिल यादव,फेकू बैठा,अनिल राजभर सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।