मलेशिया से युवक का शव पहुँचा गांव,मचा कोहराम।
गुठनी
गुठनी थानाक्षेत्र के चिल्हमरवा गांव निवासी राजकोकिल गोड़ के पुत्र उमेश गोंड़ (35 वर्ष) का शव मलेशिया से एक सप्ताह बाद गुरुवार को पैतृक गांव चिल्हमरवा पहुचा। पिछले शनिवार को मलेशिया में एक समुंद्री जहाज पर काम करने के दौरान सेफ्टी बेल्ट के टूटने से गिरने के बाद उमेश की मौत हो गयी थी। उमेश डेढ़ माह पहले ही लखनऊ की एक मरीन शिपिंग कंपनी के द्वारा नौकरी करने गया था। शनिवार की घटना के पहले उमेश अपने परिजनों से पिछले शुक्रवार को वीडियो कॉलिंग बातचीत किया था। शुक्रवार को जब शव चिल्हमरवा गांव पहुचा तो पूरे गांव में कोहराम मच गया और परिजनों के विलाप से पूरा गांव गम में डूब गया। पूरे गांव के लोग उमेश के दरवाजे पहुच कर उसके परिजनों को ढांढस दिला रहे थे।
राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता भी उसके शव पहुचने से पहले उसके दरवाजे पर पहुच गये थे।उमेश की मौत के बाद उसके परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके दो संताने है जिनमे 9 वर्षीय निलेश व उससे छोटा नितेश है। माँ के साथ दोनों बच्चों का रो रो कर हाल बुरा है।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)