कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल के टॉपरों को विद्यालय प्रबंधन ने किया सम्मानित।
लार(देवरिया)
लार अवस्थित कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। इनके इस सफलता पर गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन ने सम्मान समारोह आयोजित कर विद्यालय के टॉपर छात्र व छात्राओं को सम्मानित किया तथा मिठाई खिला कर हौशला अफजाई करते हुये शुभकामनाएं दी।
विद्यालय की छात्रा रिद्धि गुप्ता ने 10वी में 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय में बल्कि पूरे क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। वहीं उनके साथ ही अन्य मेधावी छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
चाहत परवीन 93 प्रतिशत,
आदिति सिंह 92.8,
खुशी कुमारी 91.6, Sसिमरन दुबे 91.6,
प्रिंस यादव 93.8 व आयुष मौर्या 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार सिंह ने सभी टॉपरों को फूलों की माला पहना व मिठाई खिलाकर सम्मानित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दिया है। इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधन ने टॉपर छात्र व छात्राओं के माता पिता को भी सम्मानित किया। विद्यालय के संस्थापक प्रमोद कुमार सिंह ने भी छात्र व छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।
इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल रही है कि वे भी कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। इस दौरान,वायस प्रिंसिपल विनीत वर्मा,शिक्षिका रीमा,नीलम के अलावा शिक्षक अभिमन्यु,राज वर्मा,विनय तिवारी,फैजान, राहुल सिंह,अश्विनी सिंह सहित अन्य ने भी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अगली खबरें
पिछली तारीख़ से चुनी गई 2 महत्वपूर्ण खबरें

