विद्युत स्पर्शाघात से महिला की मौत बेटी घायल।
गुठनी (सिवान)
गुठनी नगर पंचायत क्षेत्र के पूर्वी मुहल्ला निवासी सुशांत माली की पत्नी कलावती देवी (54 वर्ष) की विद्युत स्पर्शाघात से गुरुवार सुबह मौत हो गयी तथा उनकी बेटी अन्नू कुमारी (15 वर्ष) घायल हो गयी। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कलावती देवी गुरुवार सुबह खेत मे काम करने गयी थी। खेत मे 11 हजार विद्युत आपूर्ति का तार गुजरा हुआ है जो पेड़ में सटा हुआ है और घटना के समय टूटकर लटका हुआ था जिसमें कलावती देवी सट गयी और कांपने लगी यह देख उनकी बेटी उनको उठाने के लिए गयी तो उसे तेज झटका लगा और वह दूर फेका गयी। कलावती देवी तार के संपर्क में आते ही दम तोड़ दी हालांकि आनन फानन में गुठनी सामुदायिक केंद्र लाया गया लेकिन पहुचते ही चिकित्सक द्वारा मृत साबित कर दिया गया। घायल अनू का इलाज सामुदायिक केंद्र में चल रहा है।
घटना की सूचना पर गुठनी पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर भेज दिया। ग्रामीणों का बिजली विभाग के कनीय अभियंता के खिलाफ काफी आक्रोश था। ग्रामीणों का आरोप था कि कनीय अभियंता पेट्रोलिंग करवाकर खराब तारो को सही नही करवा रहे है जिससे आये दिन घटनाएं हो रही ही।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)