सरकारी,गैर सरकारी संस्थानों पर लहराया तिरंगा।
गुठनी(सीवान) स्वतंत्रता दिवस के मौके पूरे क्षेत्र में तिरंगा लहराया तथा सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों व कार्यालयों पर संबंधित प्रतिनिधियों ने झंडा फहराया। शनिवार प्रातः 9 बजे प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह ने ध्वजारोहण किया उसके उपरांत मुख्यालय के सभी कार्यालयों पर झंडा फहराया गया। पुरानी परंपरा अनुसार क्षेत्र तमाम राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालय परिसर पहुचे और ध्वजारोहण में शामिल हुये। सभी अधिकारी व राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने साथ साथ घूम घूम कर सभी कार्यालयों पर कर तिरंगे को सलामी दिया। प्रखंड मुख्यालय के बाद ई किसान भवन पर किसान समिति के अध्यक्ष राजू राम,सीडीपीओ कार्यालय पर सीडीपीओ,कौशल विकास योजना कार्यालय पर अनिल कुमार,पशुपालन कार्यालय पर बीडीओ नवनीत नमन,एलएमटी इंटर कॉलेज में प्राचार्य कृष्णा कुमार,थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुनील कुमार,नगर पंचायत कार्यालय पर मुख्य पार्षद राजेश कुमार,सीएचसी पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सबीर अख्तर,बीआरसी भवन पर बीईओ दीपक कुमार,आदर्श मध्य विद्यालय सह इंटर कॉलेज पर प्राचार्य अरुण कुमार,कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वार्डन सुमन गुप्ता,मॉडर्न मिशन पब्लिक स्कूल में पूर्व प्रमुख कामोद प्रसाद नारायण सिंह,ज्ञान भैरव ग्लोबल स्कूल में प्रबंध निदेशक एनडी मिश्र,आडियल पब्लिक स्कूल टड़वा परसिया में प्रबंध निदेशक अमर पटेल,ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल में प्रबंधक उमेश्वर शुक्ल,जीविका कार्यालय पर बीपीएम सुजीत कुमार सहित अन्य ने अपने अपने कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया।
अगली खबरें
पिछली तारीख़ से चुनी गई 2 महत्वपूर्ण खबरें

