गुठनी में निकली भव्य कलश शोभायात्रा।
गुठनी
गुठनी मुख्यालय के उत्तर मठिया के प्रांगण में रविवार को शुरू हुये श्रीराम कथा के कलश स्थापना के निमित्त भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। श्रीराम मानस सेवा समिति के नेतृत्व में कलश शोभायात्रा कथा यज्ञ स्थल उत्तर मठिया से आरंभ होकर तेनुअ मोड़,गुठनी चौराहा व गुठनी बाजार होते हुये पवित्र छोटी गंडकी नदी तट पहुचा। शोभायात्रा में काफी संख्या में कन्याएं व महिलाये कलश लिये भक्ति के माहौल में चल रही थी। छोटी गंडकी नदी तट पर आचार्य पं दिनेश पांडे के नेतृत्व में विद्वत ब्राम्हण जनों की टीम ने वैदिक मंत्रों चारण से विधिवत पूजा अर्चना करवाने के बाद यजमानों से सर्व प्रथम जल भरवाया। रविवार को प्रारंभ हुये इस श्रीरामकथा यज्ञ में काशी नगरी से आयीं श्रीरामकथा वाचिका शालिनी त्रिपाठी द्वारा प्रवचन शुरू किया गया है।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)