गुठनी की बेटी ने बिहार स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में लायी मेडल।
HighLights
गुठनी
गुठनी नगर पंचायत के सैलौर गांव निवासी शंकर मिश्रा की बेटी मोनिका मिश्रा ने नालंदा के कल्याण बीघा में हुये बिहार स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक लाने के साथ ही अपना चयन बिहार टीम में पक्का कर लिया है। मोनिका अब प्री नेशनल गेम खेलेगी। उसकी इस उपलब्धि ने न केवल गुठनी बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। मोनिका को क्षेत्रीय लोगों ने बधाईयां दी है तथा नेशलन गेम खेलनी की कामना की है। मोनिका लोक मान्य तिलक उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज गुठनी से 2016 में हाई स्कूल की परीक्षा उतीर्ण की और इस विद्यालय में एनसीसी कैडेट रहते हुये अनेको पदक एनसीसी से प्राप्त की।
2018 में उसने सिवान डीएवी कालेज से इंटर करने के बाद उच्च शिक्षा के लिये गोरखपुर चली गयी और 2021 में उसने गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा उतीर्ण की और पीजी कर रही है। वर्तमान में वह नोएडा में रहकर शूटिंग की प्रैक्टिस करती है तथा सिवान विज्ञानंन्द केंद्रीय विद्यालय के क्लब की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेती है।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)