विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को किया सम्मानित।
गुठनी
गुठनी मुख्यालय अवस्थित सीबीएसई विद्यालय मॉडर्न मिशन पब्लिक स्कूल ने आज अपने छात्र छात्राओं का परीक्षाफल घोषित किया। विद्यालय प्रबंधन ने प्रत्येक वर्ग के टॉपर छात्र/छात्राओं को एक कार्यक्रम आयोजित कर साईकिल व मोमेंटो इनाम देकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम काफी सराहनीय रहा और अभिभावकों ने सराहना की। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया बच्चों को प्रोत्साहित कर अन्य बच्चों में भी बेहतर करने के लिये यह एक प्रेरक संदेश है। मॉडर्न मिशन द्वारा पिछले वर्ष भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। विद्यालय के प्रबंध निदेश राजेश कुमार राय ने अपने संबोधन में कहा बच्चों के मनोबल को बढ़ाने तथा उनमें बेहतर शिक्षा को अलख जगाने के लिये हम तमाम योजना तैयार कर रखे है। इस विद्यालय से बिहार टॉप करने वाले छात्र को एक लाख,जिला टॉप करने वाले को पच्चास हजार तथा प्रखंड टॉप करने वाले छात्र को पच्चीस हजार का पुरस्कार दिया जायेगा। पुरस्कार पाने के बाद बच्चे काफी उत्साहित दिखे।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)