शिवलोक पथ के पथिक नामक पुस्तक का हुआ विमोचन।

कृष्ण मोहन शर्मा, February 11, 2023

Views267

HighLights

  • # ''
  • गुठनी। गुठनी के तारका गांव में चल रहे श्रीरामकथा के दूसरे दिन देश के चर्चित श्रीराम कथावाचक राजन जी महाराज के पूज्य पिता स्वर्गीय पं शिवजी तिवारी के जीवनवृत पर अर्धारित पुस्तक शिवलोक पथ के पथिक का विमोचन किया गया। पुस्तक विमोचन विश्व विख्यात श्रीरामकथा वाचक पूज्य पं प्रेमभूषण जी महाराज ने किया। पं तारकेश्वर मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक के संदर्भ में प्रेमभूषण जी ने कहा कर्मपथ पर अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करने वाले महामानव शिवलोक वासी पूज्य बाबू जी पं शिवजी तिवारी जी के जीवनयात्रा से जुड़े कुछ ऐतिहासिक तथ्य शामिल है जिन्होंने पदयात्रा कर 12 ज्योतिर्लिंग व चारों धाम में जलार्पण किया। इस पुस्तक का विमोचन स्मृतिशेष पं शिवजी तिवारी की तीसरी पुण्य तिथि के मौके पर किया गया। पुस्तक लेखक तारकेश्वर मिश्र जी ने अपने संबोधन में कहा मैं अपने गुरुभाई राजन जी महाराज को साधुवाद देता हूँ कि उन्होंने मुझे यह काम सौंपा। बाबु जी पं शिव जी तिवारी के बारे में जितना बताया जाय कम ही है। कथा को आगे बढ़ाते हुये प्रेमभूषण जी ने कहा कथा के श्रवण से दुख का हरण होता है दिल की व्यथा कम हो जाती है व्यक्ति का हृदय प्रफुल्लित हो जाता है। उन्होंने साधक ,साधना को भी सरलता से परिभाषित किया और बताया कि साधक किस प्रकार अपनी साधना से अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है। कथा श्रवण करने दूसरे प्रांतों से पहुचे कुछ मुख्य श्रोताओं को पूज्य पं प्रेमभूषण की ने अपना आशीर्वाद दिया और विमोचित पुस्तक को भेंट किया। ऐसे श्रोताओं में क्षेत्रीय महिला मैरवा शाही परिवार की दीपिका शाही भी शामिल रहीं जिन्हें महराज जी का आशीर्वाद व पुस्तक प्राप्त हुआ।