अधिकारी बन हूटर व बलिंकिंग लाइट लगे गाड़ी के साथ वाहनों से वसूली कर दो युवक गिरफ्तार।

कृष्ण मोहन शर्मा, February 11, 2023

Views545

HighLights

  • # ''
  • गुठनी गुठनी थाने से महज 300 मीटर की दूरी गुठनी चौक पर सोमवार अहले भोर में हूटर व बलिंकिंग लाइट लगी ब्रेजा गाड़ी के साथ वाहनों से वसूली कर रहे यूपी के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुठनी थाना के एएसआई प्रमोद तिवारी ने इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाया है। थानकाण्ड संख्या 26/23 धारा 170,419,420,34 भादवी के तहत दर्ज प्राथमिकी में एएसआई ने लिखा है कि 2:30 बजे भोर में सूचना मिली कि गुठनी चौराहे पर एन्टी करप्सन लिखे बोर्ड तथा हूटर व डैशबोर्ड पर बलिंकिंग लाइट लगे ब्रेजा गाड़ी लिये दो युवकों वाहनों को रोककर पैसा वसूली कर रहे है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुच घेरावन्दी कर दोनों युवकों को पकड़ कर पूछताछ किया गया तो वे लोग फर्जीवाड़ा करने वाले निकले जो खुद को अधिकारी बता वसूली कर रहे थे।

    पकड़े गये युवक देवरिया जिले के चुरिया गांव निवासी शेषमणि सिंह का पुत्र अमन सिंह व अखिलेश सिंह का पुत्र अमित सिंह है। गिरफ्तार दोनो युवकों को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उनलोगों के पास से बरामद ब्रेजा कार का नम्बर यूपी 55 एएल 3162 है इसके अलावा कई मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया गया है।