एचएम से नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय में की तालाबंदी।

कृष्ण मोहन शर्मा, February 11, 2023

Views480

HighLights

  • # ''
  • गुठनी गुठनी थानाक्षेत्र के सरकारी बांगरा गांव अवस्थित राजकीय मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के कार्य-कलाप से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को विद्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की सूचना पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गजराज राम तथा सरपंच विद्यालय पहुचकर स्थिति देख बीईओ तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद बीईओ विद्यालय पहुचे और ग्रामीणों की समस्या सुनी। ग्रामीणों ने बताया एचएम लक्ष्मी सिन्हा के क्रियाकलाप के संदर्भ में पहले भी कई बार शिकायत किया गया है पर अबतक कोई करवाई नही हुई।

    एचएम ने गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन की जानकारी किसी को नही दी और चुपके से 2 बजे आकर झंडा गाड़कर चली गयी इससे झंडे का भी अपमान हुआ। जबतब लक्ष्मी सिन्हा एचएम रहेंगी विद्यालय नही खोलने दिया जायेगा। ग्रामीणों ने शिकायत किया कि लंबे समय से मध्यान भोजन नही बनता है बच्चों को सही और व्यवस्थित शिक्षा नही दी जाती है ऐसी स्थिति में इस एचएम को हटाकर दूसरे शिक्षक को एचएम बनाकर भेजा जाय। बीईओ तारकेश्वर गुप्ता ने ग्रामीणों समझबुझाकर इस आश्वासन पर विद्यालय के तालाबंदी को खोलवाया की सीघ्र इतना स्थानांतरण हो जायेगा हम आज ही प्रतिवेदन बनाकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजते है तथा यहां की स्थिति से अवगत कराते है। बीईओ ने तत्काल प्रभाव से करवाई करते हुये एचएम की प्रतिनियुक्ति बीआरसी मुख्यालय में करते हुये जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रतिवेदित कर दिया है साथ ही दो अन्य शिक्षक भगवान जी पांडे व हवलदार यादव के विरुद्ध करवाई हेतु आज शनिवार को बीडीओ व प्रमुख संग बैठक आयोजित की है। विद्यालय के वरीय शिक्षक श्यामसुंदर दास प्रभार को दिया गया।