गुरुवार को स्कूल गया गोलू नही लौटा घर,परिजन विलाप में डूबे।
HighLights
गुठनी गुठनी पश्चिमी निवासी सुरेंद्र शाह उर्फ नेबू लाल का 14 वर्षीय पुत्र राजबलवन्त उर्फ गोलू कुमार रोज की भांति गुरुवार को पढ़ने के लिए स्कूल गया और अब तक घर वापस नहीं लौटा है जिससे परिजनों की परेसानी बढ़ गयी है विलाप में डूब गये है। सुरेंद्र उर्फ नेबुलाल ने गुरुवार और शुक्रवार को अपने स्तर से सभी सम्बंधियों और संभावित जगहों पर खोजबीन करने के पश्चात शुक्रवार शाम स्थानीय थाने में आवेदन दिया है। उसने अपने आवेदन में लिखा है कि रोज की तरह मेरा बेटा गोलू आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय में पढ़ने के लिये गुरुवार को स्कूल समय गया और गुरुवार देर शाम तक वह स्कूल से वापस नही आया है। उसकी काफी खोजबीन की गयी मगर आज शुक्रवार शाम तक उसका कोई सुराग या पता नही मिल सका है। राजबलवन्त उर्फ गोलू मध्य विद्यालय में छठवीं कक्षा का छात्र है उसके लापता होने से परिजनों की परेशानियां बढ़ गयी है तथा विलाप में डूबते जा रहे है।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)