आठ दिनों में आठ वाहनों की चोरी पुलिस के लिये चुनौती।

कृष्ण मोहन शर्मा, January 28, 2023

Views716

HighLights

  • # ''
  • गुठनी पिछले आठ दिनों में आठ वाहनों सहित चार दुकानो के ताला तोड़कर नगदी सहित सामानो की चोरी पुलिस के लिये एक बहुत बड़ी चुनौती है। गुठनी थानाक्षेत्र के भिन्न भिन्न गांवो से 7 मोटरसाइकिल तथा एक बोलेरो की चोरी गत 21 जनवरी से 28 जनवरी के बीच हुआ हुआ है यही नही जतौर बाजार के चार दुकानो का ताला तोड़कर नगदी सहित सामानों की चोरी हुई है। पुलिस अधिकांश मामलों की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुटी है पर सफलता हाथ नही लगी है। शनिवार दोपहर बाद सीओ से मिलने प्रखंड मुख्यालय अवस्थित उनके कार्यालय पहुचे सोहगरा निवासी पूर्व बीडीसी हरिश्चंद्र यादव की पैसन प्रो बाइक पलक झपकते चोरी हो गयी।

    चकिया गांव से राजेश शर्मा की बोलेरो,रेवासी गांव से सुनील गोंड तथा बजेंद्र गोंड की हीरो बाइक,करेजी गांव से यूपी के निवासी सत्येंद्र कुमार की अपाची बाइक,तेनुआ मोड़ से टेकनिया गांव निवासी धर्मेद्र मिश्र की पल्सर बाइक,यूपी के पचरुखिया गांव निवासी परमहंस प्रसाद की बाइक डरैला बाजार से तथा खड़ौली गांव से कन्हैया गुप्ता की सुपर स्पलेंडर बाइक की चोरी चोरों ने की है। इसके अतिरिक्त गुठनी मुख्यालय के गुठनी तेनुआ रोड स्थित एसबीआई के सीएसपी का ताला तोड़कर चोरी का असफल प्रयास गणतंत्र दिवस की रात्रि में चोरों द्वारा की गई है।

    चोरी की घटनाओं में बेहताशा वृद्वि होने से आम लोगों में पुलिस के प्रति विस्वास घटा है और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस कप्तान ने पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हुये गुठनी थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार को भी स्थानांतरित किया है और गोरेयाकोठी के थानाध्यक्ष रणधीर कुमार को गुठनी थानाध्यक्ष बनाया है। देखना है कि नये थानाध्यक्ष पुलिस की इस चुनौती को किस रूप में लेते है।