चाकू से गोद कर बृद्ध की हत्या,मचा कोहराम।
गुठनी
गुठनी के ग्यासपुर गांव निवासी बंका राजभर(72 वर्ष) की हत्या चाकू गोद कर अपराधियों ने कर दी है। बंका सरयू नदी पार ग्यासपुर-चुरिया(यूपी) दियारा में अपने बथान पर सोए थे उसी दौरन रविवार की मध्य रात्रि अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी बथान के बगल में सो रहे उनके छोटे बेटे तूफानी(मंद बुद्धि) को उस समय हुयी जब वह सुर्ती मांगने उनके पास गया और खून से लतपथ उनको देखा। तूफानी पिता को खून से लतपथ देख शोर मचाया तो आसपास के लोग आए और उन्हें आनन फानन में गुठनी अस्पताल लाये जहा चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
परिजन शव लेकर वापस ग्यासपुर गांव स्थित घर पर आ गये और यूपी तथा बिहार दोनो पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल यूपी के लार थानाक्षेत्र में पड़ता है इसलिये गुठनी पुलिस यूपी थाने में प्राथमिकी की सलाह दी। उधर यूपी पुलिस भी बिहार पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाने के बाद यूपी पुलिस को स्थानांतरित करने की सलाह दे दी। यूपी-बिहार पुलिस के कारण करीब पांच घंटा शव गांव में ही रखा हुआ रहा और बाद में ग्रामीण आक्रोशित हुये और शव को लेकर यूपी के लार थाना पहुच गये। हांलाकि सूचना मिलने के बाद गुठनी पुलिस के प्रशिक्षु दरोगा राकेश कुमार सिंह,स्वीटी कुमारी,तथा एएसआई मुन्ना यादव ग्यासपुर गांव पहुच कर परिजनों सहित राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं से वार्ता कर लार थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाने का सलाह देकर अपना फर्ज पूरा कर लिया।
आक्रोशित ग्रामीणों शव को लेकर लार थाने पहुचे। लार थानाध्यक्ष ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये देवरिया सदर भेज दिया। इस घटना ने एक बार फिर दियारा क्षेत्र में दहशत बना दिया है। ग्यासपुर गांव पहुचकर राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस दिलाया। ऐसे लोगों में मुखिया श्रीनिवास यादव,नमिलाल पासवान,गुठनी नगर पंचायत उप चेयरमैन प्रतिनिधि राजनाथ राम,प्रमुख प्रतिनिधि सुनील नारायण सिंह,भाकपा माले के रामजी यादव,शेषनाथ राम,बीडीसी प्रतिनिधि दिनेश यादव,पूर्व पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव,बैरिस्टर यादव,राजकिशोर यादव,विजय यादव सहित दर्जनों लोग शामिल है।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)